ग्वालियर ग्रामीण अध्यक्ष पर शिवराज यादव का कब्जा,
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की नजदीकियों का मिला इनाम
भाजपा में शामिल होने के बाद ग्वालियर ग्रामीण के सबसे कद्दावर युवा नेता शिवराज यादव ने तमाम विरोधाभासों के बावजूद अपना रुतबा बरक़रार रखते हुए ग्वालियर ग्रामीण अध्यक्ष पद पर कब्जा जमा लिया है। और ये पद पार्टी ने उन्हें उनकी योग्यता लोकप्रियता और ग्रामीण इलाकों के युवावर्ग में खासा प्रभाव को देखते हुए दिया है। गौरतलब है कि कुछ वर्षों पूर्व शिवराज यादव ने ग्राम कुलैथ में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा का दामन थाम लिया था। इसके बाद उन्होंने जिस तरह से गाँवों के युवाओं को जोड़कर ग्रामीण ऑलम्पिक का आयोजन किया और उसमें शामिल होने वाले हजारों दर्शक र प्रतिभागियों ने शिवराज की राह आसान कर दी। पार्टी ने उनमें भविष्य का नेता देखते हुए ग्वालियर ग्रामीण के अध्यक्ष पद पर सुशोभित किया है। बता दें कि शिवराज का परिवार आधे दशक से राजनीति में खासा प्रभाव रखता है इससे पहले उनके दादा और पिता ग्रामीण विकास के लिए खुद को समर्पित कर चुके हैं और इसी विरासत को आगे बढ़ाने का बीड़ा शिवराज ने उठाया है। सूबे के मुखिया डॉ मोहन यादव के करीबी माने जाने वाले शिवराज यादव अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर बेहद संवेदनशील हैं और यही वजह है कि उन्हें पार्टी संगठन में इस पद पर आसीन किया गया है। पार्टी की इस घोषणा के बाद उनके समर्थकों का हुजूम उनके निवास पर लगा हुआ है। वहीं शिवराज यादव भी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से आशीर्वाद प्राप्त करने पहुँच रहे हैं और उन्हें अपने नेताओं का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है।
