Headlines

TI पर आरोप लगाने वाले एएसआई का कबूलनामा_मेरी दिमागी हालत खराब इसलिए…

एएसआई भानु प्रताप गुर्जर का कुबूलनामा,

दिमागी हालत खराब थी इसलिए टीआई पर लगा दिए मनगढ़ंत आरोप

ग्वालियर में बीते दिनों एएसआई द्वारा वायरल वीडियो में नया मोड़ आ गया जब एएसआई भानु प्रताप गुर्जर के पुत्र और भाई ने मीडिया के सामने आकर भानु प्रताप गुर्जर की मानसिक स्थिति ठीक न होने का खुलासा किया। गौरतलब है कि एएसआई ने ग्वालियर के यातायात थाना प्रभारी पर भ्रष्टाचार और वसूली के गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा और असमंजस की स्थिति पैदा हो गई थी। एएसआई के पुत्र राजवर्धन गुर्जर ने बताया पिताजी की मानसिक स्थिति काफी सालों से बिगड़ी हुई है। मानसिक चिकित्सक के यहाँ उनका इलाज चल रहा है। जब दवाई नहीं खाते हैं तो उनकी दिमागी हालत खराब हो‌ जाती है। वहीं दूसरी ओर उनके छोटे भाई गिर्राज का कहना है कि एएसआई भानु प्रताप अपने नजदीकी व्यक्ति पर भी आरोप लगा देते हैं। आज मुझ पर भी उन्होंने घोटाले के आरोप लगा दिए। एएसआई भानु प्रताप गुर्जर का पूर्व के कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिनमें वे समुदाय विशेष और नेताओं को गाली गलौज करते हुए नजर आ रहे हैं। इस संबंध में जब हमने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से जानकारी लेने की कोशिश की तो उन्होंने अधिकृत पुष्टि किए बगैर एएसआई भानु प्रताप गुर्जर की मानसिक स्थिति खराब होने की बात कही और ये भी कहा कि उनका इलाज जारी है बीमार व्यक्ति पर कार्रवाई नहीं कर सकते। खैर जो भी हो लेकिन भानु प्रताप गुर्जर द्वारा वायरल किए गए वीडियो से पुलिस की छवि खराब होने का अंदेशा जरूर बना हुआ है।

बाइट -: गिर्राज सिंह गुर्जर (एएसआई के भाई)
बाइट-: राजवर्धन सिंह गुर्जर (एएसआई का पुत्र)