
शिवराज की लाड़लियों को मोहनराज में दफनाने की कोशिश,
रीवा में दो महिलाओं के साथ बर्बरता, जमीन के टुकड़े के लिए अपने ही अपनो को जमीन में जिंदा गाड़ रहे।
You Tube Link
शिवराज गए तो मध्यप्रदेश में लाड़ली बहनों को जिंदा दफनाने का दौर शुरू।
एंकर -: पिछले 18 साल से मध्यप्रदेश में लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मी के नाम से कहलाई जाने वाली माँ बहन और बेटियों के लिए प्रदेश के हालात नई सरकार बनने के बाद लगातार बिगड़ते जा रहे हैं गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में महिला अपराध के आंकड़ों में लगातार वृद्धि होना प्रदेश के वर्तमान मुखिया डॉक्टर मोहन यादव की महिलाओं के प्रति उदासीनता दर्शाता है,
मध्यप्रदेश के रीवा में एक सनसनीखेज़ मामला सामने आया जहाँ जमीन विवाद के चलते दो महिलाओं को जिंदा दफनाने की कोशिश की गई, गनीमत रही कि समय रहते दोनों महिलाओं को जमीन में दफन होने से बचा लिया गया, पुलिस के मुताबिक एक ही परिवार की साझे की जमीन से जुड़े विवाद में निजी जमीन पर सड़क बनाने को लेकर यह घटना हुई है,न।
यहाँ इस घटना के अमानवीय पहलू की बात की जाए तो रिश्तों की हत्या करने के इस तरह के उदाहरण अक्सर सामने आते रहे हैं, आर्थिक विषमता स्वार्थी मानसिकता के चलते लोग रिश्तों से ज्यादा अर्थ को महत्व देने लगे हैं, अहम बात यह है कि आधुनिक युग या कहें कलियुग में रिश्तों के माने केवल निजस्वार्थ ही नजर आता है पुलिस इसमें कार्रवाई कर रही है लेकिन बड़ा सवाल यह उठता है कि जब महिलाएं अपने घर में सुरक्षित नहीं तो उनके लिए एक ही सलाह बचती है जो किसी कवि ने अपनी कविता की पंक्तियों में लिखी है…
सुनो द्रौपदी शस्त्र उठा लो अब गोविंद ना आएँगे,
और न ही मोहन बचाएंगे क्योंकि बहन बेटियों को लाड़ली कहने और मानने वाले शिवराज अब नहीं हैं।
Facebook Link
https://fb.watch/ttGryb9KZ1/?mibextid=Nif5oz
Telegram Link
https://t.me/sadakchhapkalamkaar/322
Instagram Link
https://www.instagram.com/reel/C9tmXvHoIRi/?igsh=MTdmdG1qOGRrem9ocg==
