राजस्व भवन की सुरक्षा में सेंध के बाद भी गहरी नींद में अफसर

देखिए ग्वालियर चम्बल संभाग के सबसे बड़े कार्यालय की सुरक्षा का रियलिटी चैक 

दो गार्ड और एक चपरासी की त्रिस्तरीय सुरक्षा के घेरे में राजस्व भवन

आज हम आपको कोई खबर या सूचना देने नहीं देंगे, हम आपको आज एक ऐसे कार्यालय की तस्वीर दिखाने जा रहे हैं जिसे प्रशासनिक अधिकारियों ने भगवान भरोसे छोड़ दिया है। करोड़ों रुपए की लागत से बने राजस्व भवन में बहुत सारे शासकीय ऑफिस स्थापित हैं। यहाँ की सुरक्षा की बात करें तो वो चोरों को आमंत्रण देने के अलावा कुछ नहीं है। क्योंकि ग्वालियर के नाका चंद्रबदनी के पास स्थित ग्वालियर चंबल अंचल का‌ सबसे बड़े भवन में जहाँ संभागायुक्त बैठते हैं, मध्यप्रदेश के आबकारी आयुक्त बैठते हैं यहाँ चोरी तक हो चुकी है लेकिन यहाँ की सुरक्षा एक सुरक्षा गार्ड के हवाले है। आपको बता दें कि इस भवन में स्थित आबकारी कार्यालय में एक बार चोरों ने हाथ साफ करने की कोशिश की थी लेकिन उसकी बदकिस्मती कहें या साजिश कर्ताओं के प्लान में कोई कमी कि चोर पकड़ा गया। लेकिन यहाँ बात है हमारी आपकी और जनता से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जो अधिकारियों ने चोरों के भरोसे छोड़ दिए हैं। जब हम यहाँ पर पहुँचे तो मौके पर हमें किसीने नहीं रोका और हम पूरे चार मंजिला भवन में बेरोकटोक घूमते रहे। ऐसे ही कोई चोर भी यहाँ कभी भी धावा‌ बोल सकता है। देखिए ग्वालियर चम्बल संभाग के सबसे बड़े ऑफिस की सुरक्षा का रियलिटी चैक

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

INSTAGRAM