विज्ञान भारती के टैक फॉर सेवा कार्यक्रम में सिंधिया का बयान

टैक फॉर सेवा से होगा युवाओं का कल्याण युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर_सिंधिया

एंकर-ग्वालियर केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार को टेक फार सेवा कार्यक्रम के समापन समारोह में कहा कि टेक्नोलॉजी का कृषि के क्षेत्र में कैसे बेहतर उपयोग हो सके, इसके लिए और बेहतर प्रयास करने होगें। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि भारत में वैज्ञानिक सोच की कमी नहीं है यह आर्यभट्ट की मिट्टी है यहीं से शून्य का आविष्कार हुआ जो बाद में यूरोप में गया। उन्होंने ट्रिपल आईटीएम में विज्ञान भारती द्वारा आयोजित किये गये इस सेमिनार को बेहद महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि हमारी सोच लैब टू लैंड और फॉर्म टू वर्क होना चाहिए। कृषि क्षेत्र में टेक्नोलॉजी का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल हो इस पर काम करने की मौजूदा दौर में जरूरत है। विज्ञान भारती द्वारा अटल बिहारी वाजपेई सूचना प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन संस्थान में यह तीन दिवसीय टेक फार सेवा पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस मौके पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से जुड़े वैज्ञानिक विभिन्न एनजीओ एवं उद्योग जगत के लोगों सहित विद्यार्थी और शोधार्थी कार्यक्रम में शामिल थे।

बाइट- ज्योतिरादित्य सिंधिया,केंद्रीय संचार मंत्री

 

Please follow and like us:
Pin Share
INSTAGRAM