नववर्ष के जश्न के रंग में भंग_ट्रेफिक पुलिस ने पकड़े 285 शराब के क्वार्टर_तस्कर फरार
एंकर -: अक्सर आपने ट्रेफिक पुलिस को शहर की यातायात व्यवस्था संभालते और नियम कानून का की परवाह न करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई करते देखा होगा। लेकिन ग्वालियर की यातायात पुलिस अपराध रोकने में भी अव्वल है। बता दें कि यातायात पुलिस के माध्यम से कई बार अपराधों की रोकथाम करने में बड़ी सफलता हासिल हुई है। इसका एक बड़ा उदाहरण ग्वालियर में नजर आया जब ट्रैफिक पुलिस ने चेकिंग के दौरान तस्करी कर लें जाए जा रहे 284 शराब के अवैध क्वार्टर पकड़े। दरअसल ग्वालियर के गोला का मंदिर स्थित यातायात थाने के स्टाफ को अपाचे बाइक पर दो युवक कुछ सामान ले जाते नजर आए। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो दोनों युवक बाइक छोड़कर भाग निकले। जब पुलिस ने बाइक पर रखे बैग की तलाशी ली तो उसमें से 284 अवैध शराब के क्वार्टर मिले। पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर शराब तस्करों की तलाश शुरू कर दी है।
बाइट-: विलियम तिर्की (सहायक उपनिरीक्षक यातायात पुलिस गोला का मंदिर)
