Headlines

मध्यप्रदेश की संवेदनशील पुलिसिंग_मासूम बच्ची की गुहार पर स्कूल बैग के लिए खंगाल दिए सैंकड़ों CCTV

मधयप्रदेश पुलिस ने दिल छू लिया_मासूम की भी गुहार सुनती है पुलिस_ देखिए खास रिपोर्ट

 

 

शाजापुर जिले में मध्य प्रदेश पुलिस का अब तक का सबसे संवेदनशील और दिल को छू लेने वाला अनोखा मामला सामने आया है जहाँ शाजापुर जिले में एक मासूम बच्ची का स्कूल बैग गुम होने के बाद पुलिस हरकत में आई और एक छोटी बच्ची की गुहार पर सैंकड़ों सीसीटीवी कैमरे खंगाल दिए गए और पुलिस कर्मियों द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए उस बच्ची का बैग ढूँढ निकाला जिसकी स्कूल की किताबें कॉपियां और उसकी मेहनत से भरे पन्ने उस बैग में थे।

 

वीओ-: शाजापुर जिले के शुजालपुर में कक्षा 3 की छात्रा कोचिंग से वापस आते समय सवारी ऑटो में बैठी और घर पहुंचकर पता चला कि स्कूल बैग ऑटो में ही छूट गया। अब मैं होमवर्क कैसे करूंगी टीचर भी डांटेंगी यह कहते हुए बच्ची पुलिस के पास पहुंची और रोते हुए बताया कि उसका स्कूल बैग गुम हो गया है। नन्ही छात्रा के आंसू और स्कूल की नोट बुक्स, बॉटल के लिए उसका लगाव देखकर शुजालपुर पुलिस ने बच्ची से पूरी विस्तृत जानकारी ली। इसके बाद कई घंटों तक सैकड़ों कैमरे के फुटेज देखे, पुलिस चौकी चौराहा से बच्ची और परिजनों को सवारी ऑटो में बैठते हुए सीसीटीवी कैमरा फुटेज निकालकर ऑटो को पुलिस ने ढूंढ निकाला और स्कूल बैग जब्त कर बच्ची को एसडीओपी कार्यालय बुलाकर सौंपा। छात्रा ने बताया उसका‌ स्कूल बैग गुम होने से वह टेंशन में थी कि अब होमवर्क कैसे करेगी, सब वर्कबुक भी बेग में थी। पुलिस अंकल को बताया और उन्होंने बैग लाकर दिया, मासूम ने पुलिस अंकल को थैंक्स कहर पुलिसकर्मियों का आभार जताया।

यातायात पुलिस ने बच्ची के कंधों पर बैग टांगकर उसे घर रवाना किया। परिवार के आग्रह पर पुलिस ने ऑटो चालक को भी समझाइश देकर छोड़ दिया।

बाइट-: छात्रा चेरी नायक

बाइट-: एसडीओपी निमिष देशमुख

Please follow and like us:
Pin Share
INSTAGRAM