ग्वालियर में दलित किराएदार का मकान मालिक महिलाओं के साथ विवाद,
पुलिस के पास पहुँचा कब्जाधारी किराएदार
एंकर-ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र के बिरला नगर लाइन नंबर 5 की जमादार वाली गली में रहने वाला दलित युवक विष्णु शाक्य अपने साथ हुई लाखों की धोखाधड़ी को लेकर परेशान है. पहले तो कुछ लोगों ने उसे वो मकान को बेच दिया जिसमें वह किराए से रह रहा था बाद में पता चला कि यह मकान किसी और के नाम अलॉट है. इस दौरान वह चंद्रशेखर झा और विशाल शर्मा को विष्णु तीन लाख रुपये दे चुका था.अब यही लोग उसे मकान खाली करने के लिए दवाब बना रहे हैं. उसके साथ न केवल मारपीट की जा रही है बल्कि उसका जातिगत अपमान भी किया जा रहा है. दरअसल विष्णु शाक्य आरोपी चंद्रशेखर झा के कथित मकान में पिछले 9 महीने से रह रहा था. इस दौरान उसे मकान की जरूरत थी उसने जब चंद्रशेखर झा से मकान खरीदने की बात बताई तो उसने इसी मकान को साढे चार लाख रुपए में बेचने की बात कही। धीरे-धीरे विष्णु शाक्य ने तीन लाख जमा करके चंद्रशेखर झा को दे दिए. लेकिन अब यही लोग विष्णु शाक्य से मकान खाली करने पर आमादा हैं. हजीरा पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
बाइट-विष्णु शाक्य,फरियादी
बाइट-मनीष यादव,सीएसपी, ग्वालियर
