Headlines

शादीशुदा प्रेमी से प्यार में मिला धोखा तो वीडियो बनाकर दी जान

परिवार से बगावत कर शादीशुदा प्रेमी से शादी कयने वाली युवती को मिला धोखा,

पति का राज खुला तो वीडियो बनाकर दे दी जान।

ग्वालियर में “लव मैरिज” में पति से मिले धोखे की शिकार हुई महिला ने फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया.सुसाइड करने से पहले महिला ने एक वीडियो भी जारी किया है वीडियो में महिला ने कहा है कि मेरी मौत के जिम्मेदार मेरा पति ओर ससुराल वाले हैं.मामला ग्वालियर शहर के सिरोल क्षेत्र का है पुलिस ने मौके पर पहुंच कर महिला के शव को अपनी निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले को जांच में ले लिया है।

वीओ- ग्वालियर की GDA कॉलोनी की रहने वाली मृतक वैष्णवी उर्फ प्राची ने करीब 6 महीने पहले परिवार के विरोध के बावजूद पुरानी छावनी के रहने वाले राजू उर्फ सत्यनारायण भदौरिया से मंदिर और स्टांप पर लव मैरिज की थी.और दोनों पति-पत्नी के रूप में किराए का फ्लैट लेकर ईस्ट मैरेडियन मल्टी थाना सिरौल में रह रहे थे.लेकिन इसी बीच प्राची को पता चला कि उसका पति पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं.यह जानकारी लगते ही प्राची राजू के घर पहुंची तो राजू की पत्नी राजू और उसके पिता ने उसके साथ मारपीट कर दी थी, इसके बाद प्राची सीधे अपने फ्लैट पर पहुंची और पंखे पर दुपट्टे से फंदा लगाकर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया, प्राची ने सुसाइड करने से पहले एक मोबाइल से वीडियो भी बनाया है जिसमें उसने अपनी मौत के लिए अपने पति राजू और ससुराल वालों को जिम्मेदार ठहराया है.वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने प्राची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

बाइट- संजय सिंह चौहान ,मृतक प्राची के चाचा

बाइट-डी एस कुशवाह,सब इंस्पेक्टर, थाना सिरौल,ग्वालियर

Please follow and like us:
Pin Share
INSTAGRAM