राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी बनने पर पहली बार ग्वालियर पहुँचे भाजपा के आशीष,
भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया ये खास संदेश
भाजपा राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल की ताजपोशी के बाद उनके पहले ग्वालियर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। आशीष अग्रवाल के गोविंद बाग स्थित निवास पर सुबह से ही भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ रहा। आशीष अग्रवाल का कहना है कि जमीनी कार्यकर्ता के तौर पर मेहनत करने वाले कार्यकर्ता पर वरिष्ठ नेतृत्व ने विश्वास जताया है इसके लिए मैं वरिष्ठ नेतृत्व और ग्वालियर के सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करता हूँ। ऊंगली डॉट इन से खास बातचीत में उन्होंने राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी बनने पर अपनी दिवंगत मांँ श्रीमति ऊषा अग्रवाल भारतीय जनता पार्टी और उन्हें स्नेह देने वाले कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया है। बता दें कि ग्वालियर से राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचने वाले स्वर्गीय प्रभात झा वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर समेत चंद नेताओं की पंक्ति में आशीष अग्रवाल का नाम भी शामिल हो गया है।
