
नाले पर बने स्टेडियम की दीवार मैच से पहले धराशाई,
भारत बांग्लादेश के बीच 6 अक्टूबर को होना है T20 मैच
देखिए ग्राउंड रिपोर्ट
देश में भ्रष्टाचार और अनियमितता के हजारों लाखों मामले सामने आते रहते हैं लेकिन इस बार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ग्वालियर अंचल और भारत की छवि धूमिल करने वाला मामला सामने आया है जहाँ बारिश में ग्वालियर के नवनिर्मित श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्टेडियम की बाहरी दीवार ढहने की घटना सामने आई है। चूंकि ये इलाका बहुत ज्यादा आबादी वाला क्षेत्र न होने की वजह से कोई बड़ी दुर्घटना तो नहीं हुई लेकिन इस दीवार ने भ्रष्टाचार की सारी परतें खोल कर रख दी है, अहम बात यह है कि 6 अक्टूबर को यहाँ पहली बार भारत बांग्लादेश के बीच T20 मैच का आयोजन होना है लेकिन उससे पहले ही इस नवीन स्टेडियम की दीवार का टूटना कहीं न कहीं पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर रहा है, भ्रष्टाचार का खूलासा होने के डर से मीडिया को स्टेडियम के अंदर जाने पर रोक लगा दी गई है, वहीं तस्वीरों में आप देखेंगे कि स्टेडियम के आसपास का इलाका पूरी तरह जलमग्न है बड़ा सवाल यह है कि स्टेडियम को बनाते समय क्या किस तरह के मापदंडों का पालन किया गया था यदि नाले पर स्टेडियम निर्माण हुआ है तो पानी निकासी की व्यवस्था क्यों नहीं की गई जनता के टैक्स के पैसे से बने स्टेडियम में भ्रष्टाचार और अनियमितता पर सवाल का जवाब कौन देगा…?
