जन नेता का चोला उतार क्या धन नेता बन गए हैं पवैया..?

भाजपा के कट्टर हिन्दूवादी नेता क्यों हैं जनता से खफा…
देखिए खास रिपोर्ट…

ये जन नेता नहीं धन नेता बन गए हैं…?
ये एक बड़ा सवाल है क्योंकि ये हम नहीं कह रहे ये तस्वीरें बयान कर रही हैं जहांँ एक फरियादी महिला की गुहार उसके सामने से मुंह फेर कर जा रहे कट्टर हिन्दू वादी छवि वाले नेताजी जयभान सिंह पवैया हैं।
जयभान सिंह पवैया अपने आप में रहने वाले एक रिजर्व नेचर के नेता के रूप में जाने जाते हैं, पवैया की छवि समय युवाओं में हिंदुत्व की झंडाबरदारी करने वाले कट्टर हिन्दू वादी की रही है लेकिन समय के साथ पार्टी द्वारा हाशिए पर डाले जाने के बाद उन्होंने आम जनता से भी किनारा कर लिया जैसा कि आमतौर पर नेता करते भी हैं और इसका नजारा दिखा ग्वालियर के एसपी ऑफिस में जहाँ पवैया के सामने रो रो कर गुहार लगाने वाली महिला के आँसू पवैया जी को नजर नहीं आए। हालांकि अपने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से हंँस हँस कर मिलने वाले पवैया जी को ये महिला किसी भी तरह से फायदेमंद नजर नहीं लगी‌
इन तस्वीरों को देखकर तो यही लगता है कि शायद पवैया जननेता नहीं रहे अब वे धन नेता हो गए हैं, अब उन्हें जनता से नहीं अपितु अपने काम आने वाले चरण वंदन करने वाले पार्टी और कार्यकर्ताओं से मतलब है जिसका सबूत पवैया जी ने खुद ही एसपी ऑफिस में दे दिया।
हालांकि अपनी संवेदनशीलता के लिए चर्चित नेता और ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने महीलि की गुहार सुनी और अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे उस महिला की शिकायत दर्ज करें।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

INSTAGRAM