मध्यप्रदेश में किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ ने खोला मोर्चा
You Tube Link
हजारों किसानों के साथ भारतीय किसान संघ का वल्लभ भवन पर प्रदर्शन
देखिए क्या हैं किसानों की समस्या और मांगें
Facebook Link
https://www.facebook.com/share/v/15Ckb7UeYw/
मध्य प्रदेश में किसानों की बढ़ती परेशानियों को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का अनुषांगिक संगठन भारतीय किसान संघ ने मध्य प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बता दें की मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री ऐंदल सिंह कंषाना और ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ग्वालियर चंबल अंचल से ही आते हैं और बीते दिनों यहां खाद की भारी किल्लत देखी गई थी भारतीय किसान संघ का आरोप है कि ग्रामीण क्षेत्रों में राजस्व के बढ़ते मामलों से कानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो रही है। वही किसानों को गुणवत्ताहीन खाद की आपूर्ति की जा रही है। खाद की कालाबाजारी खेती के लिए बिजली और पानी की समस्या लगातार बनी हुई है जिसे लेकर हमने शासन प्रशासन के सभी अधिकारियों से संपर्क किया लेकिन किसी ने भी किसानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया यही वजह है कि अब हम 5 फरवरी को हजारों किसानों के साथ वल्लभ भवन का घेराव करेंगे। यदि इस पर भी किसानों की समस्याएं हल नहीं होती है तो मध्य प्रदेश में उग्र आंदोलन किया जाएगा।
Instagram Link
https://www.instagram.com/reel/DFIhUZwIFbz/?igsh=a3U4OHFidzNpNXdq
