Headlines

एक तोता जिसमें सरकार की जान (फँसी) है

 

मध्यप्रदेश सरकार की जान एक तोते में…?

देखिए वीडियो में कैसे भागे सरकार के मंत्री…..

आज हम आपके सामने एक ऐसा खुलासा करने जा रहे जिससे आपकी बंद आँखें खुल‌ जाएँगी कि किस तरह से सत्ता सिंहासन पर काबिज आपके कथित रहनुमा आपको लूटने का काम करते हैं।और जब रंगे हाथों पकड़े जाते हैं तो बहाने बनाकर सवालों से पल्ला झाड़ते नजर आते हैं। हम आपको मध्यप्रदेश सरकार के उन काली भेड़ों की कहानी बताएँगे जो जनहित का दावा करते करते कैसे अपना और अपनों का हित करने लगीं। इस खबर के वीडियो में आप देखेंगे कि कैसे प्रदेश सरकार के मंत्रियों की जान एक सौरभ शर्मा नामक तोते में अटकी है। क्योंकि लुक आउट नोटिस जारी होने और तीन तीन एजेंसियों की गहन पड़ताल के बाद भी हाथ नहीं लगा है। हालांकि इस संबंध में जब हमने शासन के ‌जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों से सवाल किया तो सभी जनप्रतिनिधि कैमरे के सामने से भागते नजर आए। वहीं परिवहन वाले नेताजी तो भड़क गए और उन्होंने पत्रकारों को ही धमकी देने वाले अंदाज में समझा दिया।
क्या है पूरा मामला- कौन है ये तोता…?

देखिए खास रिपोर्ट….

https://www.facebook.com/share/v/14kdFLc7i6/
मध्यप्रदेश शासन के मंत्रियों के अवैध कृपापात्र रहे एक अदने से सिपाही के पास ऐसा क्या है कि जो मध्य प्रदेश सरकार के बड़े-बड़े मंत्री उसका नाम लेने से घबरा रहे हैं। परिवहन विभाग के एक चैकपोस्ट चिरूला पर सिपाही की नियुक्ति पर तैनात रहा सौरभ शर्मा क्या इतना ताकतवर है कि कद्दावर कैबिनेट मिनिस्टर भी उसके नाम से खौफ खाते हैं। हमने कहा था कि हम आपको खबर नहीं दिखाएंगे हम आपको ऐसी जमीनी हकीकतों से रूबरू कराएंगे जो आपसे जुड़ी हैं जो आपके हितों को प्रभावित करती हैं। चाहे प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा हों, भूपेंद्र सिंह हों, गोविंद सिंह राजपूत हों या तुलसी सिलावट हों या फिर विजय शाह सभी मंत्री सौरभ शर्मा के नाम पर चुप्पी साध लेते हैं।

कौन है ये तोता इस खबर में होगा खुलासा।

https://www.instagram.com/reel/DFDcMIpoRI-/?igsh=Z3VqMGRhaG4ydGw1
ऊंगली डॉट इन की इस खबर में आप देखेंगे कि हमने कई मंत्रियों से सौरभ शर्मा के बारे में सवाल किया लेकिन यह सभी मंत्री जिन्हें आपने चुना है आपने इन्हें इसलिए वोट दिया था कि यह आपके हितों की आपके हकों की ईमानदारी से रक्षा करेंगे लेकिन ये किसी ने सोचा था कि यह सत्ताधीश अपनी जेबें भरने के लिए आपके हितों की बलि चढ़ा देंगे। सत्ता के हमाम में सभी नेता नंगे नजर आते हैं। और यही हुआ है सौरभ शर्मा के मामले में।

मंत्रियों से ताकतवर है एक पूर्व आरक्षक 
परिवहन विभाग में कार्यरत एक सिपाही इतना पॉवरफुल कैसे बन गया इसकी कहानी आप ऐसे समझ सकते हैं कि सत्ता सिंहासन घेरे बैठे मंत्रियों और नेताओं के बीच सियासी आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। इन मंत्रियों और सत्ताधीशों के साथ सौरभ शर्मा के रिश्तों का खुलासा तो उसके पकड़े जाने के बाद ही होगा। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि लुक आउट नोटिस जारी होने के बाद तीन तीन एजेंसियों की पड़ताल में सौरभ के करीबियों पर तो दिखावे का शिकंजा कसा जा रहा है लेकिन अभी तक सौरभ शर्मा जांच एजेंसियों के साथ नहीं लगा है। उसके संबंधियों ने उसकी जान का खतरा भी बताया है। अब हो तो ये भी सकता है कि ये सत्ताधीश खुद को बचाने के लिए हजारों करोड़ों के सरकारी धंधे की शतरंजी बिसात के इस मोहरे की बलि चढ़ा दें। जो भी हो लेकिन अभी तो सौरभ शर्मा नाम का हौवा नेताओं के गले हड्डी बनकर हर रोज इनके सपनों में आकर डराता जरूर होगा नहीं तो मीडिया के सामने दावे और वादे करने वाले नेता अपने मुँह पर फेवीक्विक नहीं चिपकाते।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

INSTAGRAM