बारिश बनी आफत_पुराने मकानों के साथ जनता की जान पर बनी

बारिश का कहर_गोशपुरा में गिरा पुराना मकान_बाल बाल बचे लोग

ग्वालियर में बारिश का कहर जारी है निचली बस्तियों में जलभराव के साथ आम जनता का जीना दूभर हो रहा है। हजीरा थाना क्षेत्र के गोशपुरा इलाके में स्थित एक मकान के गिरने से इलाके में हड़कंप मच गया। दरअसल स्थानीय लोग मकान मालिक से कई बार मकान की मरम्मत कराने के लिए कह चुके थे लेकिन माकन मालिक ने एक न सुनी जिसका परिणाम यह हुआ कि तेज बारिश के चलते मकान धराशाई हो गया। गनीमत रही कि उस समय मकान के अंदर कोई नहीं था यदि मकान में कोई होता तो बड़े हादसे से इन्कार नहीं किया किया जा सकता ।

Please follow and like us:
Pin Share
INSTAGRAM