दो कुशवाहा परिवार भिड़े_घर पर चलाईं गोलियां
महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँच कर लगाई गुहार
एंकर-: ग्वालियर शहर के जनकगंज थाना क्षेत्र के लाल कुंअर का पुरा में पड़ोसियों के बीच चल रहे विवाद में आधी रात के बाद फायरिंग हो गई। करीब आधा दर्जन से ज्यादा बाइक सवार लोग तड़के विजय कुशवाह के घर पहुंचे और उन्होंने उनके बंद शटर और घर पर फायरिंग की। खास बात यह है कि फायरिंग की यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।फरियादी महिला का कहना है कि एक गोली उनके रिश्तेदार के सिर के बगल से निकल गई जिससे उनकी जान जाते-जाते बची। दरअसल विजय कुशवाह और रामबाबू कुशवाह के बीच किसी बात को लेकर रंजिश चल रही है। 2 महीने पहले रामबाबू और उसके लड़के पियूष रोहित तथा महिला लता देवी ने विजय कुशवाह और उसके दोस्त के ऊपर पथराव किया था और गाली गलौज की थी। इसमें विजय और उसका दोस्त दोनों ही घायल हो गए थे। इसके बाद रक्षाबंधन के दिन भी विजय कुशवाह और उसके दोस्त पर हमला किया गया। लेकिन दो बार पुलिस में आवेदन देने के बावजूद पुलिस ने कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की। जिससे बदमाशों के हौसले बुलंद हो गए और उन्होंने शनिवार तड़के विजय कुशवाह के घर फायरिंग कर दी आधा दर्जन गोलियों के निशान उनकी बंद दुकान में साफ तौर पर देखे जा सकते हैं। इसके अलावा शिकायत कर्ता युवती का आरोप है कि उनकी रिश्तेदार हमले में बाल बाल बची है। पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच पड़ताल की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करके उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।जनक गंज थाने में शिकायत करने पहुंची महिलाओं ने पुलिस पर आरोपियों के साथ मिली भगत का आरोप लगाया। उनका कहना है कि रामबाबू कुशवाह एक राजनीतिक दल से जुड़ा हुआ है जिसके कारण वह पुलिस को अपने प्रभाव में ले लेता है। इसलिए पुलिस उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रही है। ऐसे में कभी भी बड़ा हमला हो सकता है। विजय कुशवाह उसके परिवार के लोग दहशत के साए में जीने को मजबूर हैं।
बाइट-करिश्मा कुशवाह, फरियादी
बाइट-अतुल सोलंकी,थाना प्रभारी, जनकगंज,ग्वालियर
