Headlines

ग्वालियर मेले से बचके यहाँ प्राधिकरण ने गुंडे पाल रखे हैं

कैलाशवासी श्रीमंत माधवराव सिंधिया के नाम पर बट्टा लगा रहा मेला प्राधिकरण

मेला अधिकारियों द्वारा नियुक्त किए गुंडों ने सैलानियों के वाहनों की निकाली हवा

एक दूसरी तस्वीर और है जहाँ ग्वालियर के ऐतिहासिक मेले में सैलानियों के साथ गुंडागर्दी की जा रही है। और यह सब हो रहा है श्रीमंत माधवराव सिंधिया मेला प्राधिकरण की मिली भगत से, क्योंकि जब मेले में भीड़ होती है तो पार्किंग पूरी तरह से फुल रहती है, लेकिन साहब मेला प्राधिकरण के भ्रष्ट अधिकारियों को पैसा चाहिए तो उन्होंने इसका एक बड़ा जरिया बना लिया है की जो भी वाहन पार्किंग के बाहर लगाए जाएँगे पार्किंग ठेकेदार उनकी हवा निकाल सकता है। और इनकी दबंगई देखिए कि जब एक सैलानी ने अपने स्कूटर की हवा निकालते हुए पार्किंग कर्मचारी का वीडियो बनाया तो उसपे कह दिया जो करना है कर लो। इसलिए भैया ग्वालियर मेला घूमने जाना तो जरा संभल कर क्योंकि यहां ठेकेदार के साथ मेला प्राधिकरण की गुंडई चरम पर है और आप इनका कुछ नहीं बिगाड़ सकते क्योंकि यह ऊपर तक पैसा पहुंचाते हैं। ऊपर तक मतलब भगवान तक तो नहीं लेकिन अपने आकाओं तक जरूर इस लूट का माल पहुँचता है।

Please follow and like us:
Pin Share
INSTAGRAM