ग्वालियर के होटल में जुए का अड्डा_15 हाईप्रोफाइल जुआरी गिरफ्तार

पकड़े गए तो मुँह छुपाते दिखे हाईप्रोफाइल जुआरी,

क्राइम ब्रांच पुलिस ने निजी होटल में मारा छापा 

होली पर दिवाली मना रहे 15 जुआरियों को पुलिस ने पकड़ा 3 लाख45000 जव्त

ग्वालियर कोतवाली थाना क्षेत्र के लोहिया बाजार में देर रात पुलिस ने दबिश देकर 15 लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है पुलिस ने जुआरियों के कब्जे से 345000 रुपए भी बरामद किए हैं पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के लोहिया बाजार में स्थित होटल व्हाइट सीजन में पुलिस को मुखबिर द्वारा काफी समय से जुआ खेलने की सूचना मिल रही थी जिस पर पुलिस ने आज देर रात छापा मारकर 15 लोगों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया सीएसपी मनीष यादव ने बताया जुआरियों के कब्जे से 3 लाख45000 पुलिस ने जप्त किए हैं वहीं पुलिस इनके वाहनों को भी जप्त करने की कार्रवाई कर रही है उन्होंने बताया होटल मालिक व जुआरियों को एकत्रित करने वाले पर कार्यवाही की जाएगी

Please follow and like us:
Pin Share
INSTAGRAM