होली से पहले अवैध कच्ची शराब पर पुलिस की कार्रवाई_हजारों लीटर गुड़ लहान किया जब्त
होली पर पुलिसिया कार्रवाई ने शराबियों के रंग में भंग डाल दिया, कच्ची अवैध शराब बनाआने वालों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। ग्वालियर मोहना इलाके के बरसाना मोहल्ला कंजर बस्ती में मोहना पुलिस ने तीन दिन के भीतर दूसरी बार भारी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी है। थाना प्रभारी रशीद खान की टीम ने तीन दिन पूर्व दबिश देकर 300 लीटर कच्ची शराब पकड़ी थी। लेकिन तीन दिन पूर्व भी शराब बनाने वाला लोचन कंजर फरार हो गया था। जब आज रविवार को थाना प्रभारी ने फरार लोटन कंजर की तलाश में दबिश दी तो लोटन कंजर तो नहीं मिला लेकिन होली की तैयारी में दस टंकियों में भारी मात्रा में 5500 लीटर गुड़ लाहन बरामद हुआ। इस गुड़ लाहन से होली की तैयारी में शराब बनाई जा रही थी। इस लाहन से तैयार शराब को पूरे घाटीगांव-मोहना क्षेत्र में होली के दौरान बेचा जाना था। वही पुलिस ने गुड़ लाहन को नष्ट कर आरोपी लोटन कंजर के खिलाफ एक ओर प्रकरण दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
बाइट- राशिद खान -T. I. मोहना थाना
