Headlines

एकतरफा प्यार में 20 साल बड़ी भाभी का नशा ऐसा कि ले ली खुद की जान

जानलेवा इश्क।

उम्र में 20 साल बड़ी भाभी के प्यार में पागल प्रेमी की एकतरफा प्यार ने ली जान

– ग्वालियर में उम्र में 20 बड़ी भाभी के प्यार में पागल एक युवा फोटोग्राफर ने खुदकुशी कर ली। फोटोग्राफर ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमे उसने भाभी से प्रेम का जिक्र किया है. घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सुसाइड नोट जप्त करते हुए मृतक के शव का पीएम कराया है, साथ ही मर्ग कायम कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

घटना ग्वालियर के गिरवाई थाना क्षेत्र के सिकंदर कंपू के गड्ढा वाला मोहल्ला की है. यहां रहने वाले 22 वर्षीय फोटोग्राफर मोंटी मोरे ने घर में आत्महत्या कर ली। घटना का खुलासा तब हुआ, जब उसकी बहन पल्लवी कमरे में पहुंची और मोंटी को फंदे पर लटका देखा। मामले की सूचना तुरंत पुलिस को भी दी गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच पड़ताल की तो मृतक के शव के पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि 10वीं पास मोंटी, रिश्ते की भाभी (42) से एकतरफा प्रेम करता था। सुसाइड नोट में उसने प्रेम संबंध में असफल रहने और भाभी को न पा सकने की बात का जिक्र किया है।मौके से मिले सुसाइड नोट की शुरुआत ‘सॉरी’ लिखकर की गई है। इसमें मोंटी ने लिखा है- मम्मी, दीदी मैं आप सबको छोड़कर जा रहा हूं। मुझे माफ कर देना। इसकी वजह सिर्फ शशि (बदला हुआ नाम) है। मैं उससे बहुत प्यार करता हूं और उसके बिना नहीं रह सकता। वह मुझे नहीं मिली, इसलिए मैं अपनी जिंदगी खत्म कर रहा हूं।शशि को बता देना कि मैं उससे बहुत प्यार करता था और हमेशा करता रहूंगा। मैं उसी के प्यार में मर रहा हूं। उसे बता देना कि अब मैं इस दुनिया में नहीं हूं लेकिन मेरे कारण उसे कोई कुछ मत कहना। मोंटी ने सुसाइड नोट में भाभी का मोबाइल नंबर भी लिखा है। साथ ही ‘मेरी जान’ और ‘आई लव यू’ जैसे शब्द लिखे हैं। नोट के आखिर में उसने लिखा- तुम सबको मैं इतना बुरा लगता था, इसलिए जा रहा हूं। मम्मी, तुम कहती थीं न कि मर जा, तो लो मैं मर रहा हूं। इसके बाद उसने लिखा- शशि, तुमने मुझे नहीं समझा। मेरी मौत की जिम्मेदार तुम हो। मरने के बाद मुझे इंसाफ चाहिए। बाकी सब लोग मुझे माफ कर देना। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मोंटी रिश्ते में भाभी से प्रेम करता था। उसके इनकार करने के बाद वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। मामले की जांच कर रहे हैं।

Please follow and like us:
Pin Share