राष्ट्रपति से ग्वालियर के दिए स्वच्छता सर्वेक्षण को वापस लेने की माँग,
सामाजिक कार्यकर्ता ने भ्रष्ट निगम अफसरों और केंद्रीय एजेंसी के काले कारनामों की जाँच करने की माँग की
ग्वालियर को मिले स्वच्छता सर्वेक्षण के अवार्ड को लेकर एक तरफ नगर निगम प्रशासन और नगर सरकार में बैठे सत्ताधारी नेता खुशियाँ मना रहे हैं वहीं दूसरी तरफ शहर के नागरिक गली मोहल्लों और सड़कों पर लगे कचरे के अम्बार और उफनते सीवर से परेशान हैं। ग्वालियर के सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश पाल ने स्वच्छता सर्वेक्षण में ग्वालियर को मिले अवार्ड पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि केंद्र से आई स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम के साथ मिलकर निगम के अफसरों ने जो फर्जीवाड़ा किया है उसकी जांच होनी चाहिए।
ग्वालियर के कलेक्ट्रेट पहुँचे मुकेश पाल ने इस फर्जीवाड़े को लेकर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। बता दें कि पिछले दिनों ग्वालियर को मध्यप्रदेश में स्वच्छता सर्वेक्षण पहले नंबर पर आने पर दिल्ली में महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू द्वारा अवार्ड प्रदान किया गया था अवार्ड कार्यक्रम में मुख्य रूप से वर्तमान निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी के साथ तत्कालीन निगमायुक्त संघप्रिय भी मौजूद थे। अवार्ड मिलने के बाद ग्वालियर नगर निगम के पार्षदों ने भी शहर में फैली गंदगी, उफनते सीवर और सीवर युक्त गंदे पेयजल को लेकर सवाल खड़े किए थे। जिसके बाद अधिकारियों से भी जवाब देते नहीं बन रहा। वहीं दूसरी ओर सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश पाल ने बाकायदा शहर की विभिन्न हिस्सों के गूगल लोकेशन के माध्यम से लिए गए फोटो खींचकर राष्ट्रपति को प्रेषित किए हैं। जिससे नगर निगम और स्वच्छता सर्वेक्षण करने वाली एजेंसी और उसकी टीम के कारनामों का खुलासा हो सके। वहीं दूसरी ओर आरटीआई कार्यकर्ता आशीष राय ने भी ग्वालियर को मिले स्वच्छता पुरस्कार को को मैनैजमेंट वाला अवार्ड बताया है।
ये खबर भी देखिए…….।
