पहली बार दीवाली पर मंत्री की विधानसभा में सांसद की चहलकदमी
क्या बदलेगी ग्वालियर विधानसभा की सियासी बिसात
ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाहा की मंत्री के क्षेत्र में अचानक और पहली आमदगी से ग्वालियर की सियासत की बिसात पर नई रणनीति बनने के संकेत।

अचानक क्या हुआ कि सांसद ने ग्वालियर विधानसभा की ओर रूख कर लिया। क्या ग्वालियर में सियासी समीकरण बदलने की आहट या फिर ग्वालियर विधानसभा पर काबिज होने की जल्दबाजी। सवाल बहुत सारे हैं लेकिन अपनी पारम्परिक ग्रामीण विधानसभा के बदले ग्वालियर विधानसभा में सांसद की चहलकदमी क्या गुल खिलाएगी ये तो वक्त ही बताएगा। सिंधिया के सिपहसालार माने जाने वाले मंत्री की नासाज होती तबियत का फायदा उठाने की उतावलापन कहीं नुकसान न करवा दे इसलिए अपन तो कुछ नहीं कहते अपने को क्या करना…?
