Headlines
Please follow and like us:
Pin Share

स्वच्छता में बजा ग्वालियर का डंका….

कौन क्या कैसे हुआ मैनेज_स्वच्छता सर्वेक्षण की पूरी कहानी पार्षदों की जुबानी।

महिला पार्षदों के अपमान की करुण कथा_आखिर क्यों महिला पार्षद बैठीं दर्शक दीर्घा में

ग्वालियर स्वच्छता सर्वेक्षण में पहले नंबर पर आया है खुशियाँ मनाइए क्योंकि गालिब ने कहा था कि हमको मालूम है जन्नत की हकीकत लेकिन दिल को बहलाने को ये खयाल अच्छा है। ठीक यही हुआ ग्वालियर की भोलीभाली नासमझ और मूर्ख जनता के साथ कि एक बार फिर से छलावा कर दिया गया नरक निगम के अधिकारियों ने कागजों में ग्वालियर को नंबर वन पर लाकर खड़ा कर दिया। बड़ा सवाल केंद्र द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए अधिकृत की गई उस टीम पर है जिसने निगम के भ्रष्ट अफसरों के साथ ताल से ताल मिलाते हुए स्वच्छता सर्वेक्षण में हुए फर्जीवाड़े में अपना हिस्सा तय कर लिया। इसके बाद प्रशासन के अफसरों पर भी जिन्होंने न जाने किस दबाव या लालच के चलते सड़कों गलियों यहाँ तक कि पॉश कॉलोनियों तक में पड़े कचरे और गंदगी के अम्बार को नजर अंदाज करते हुए शहर को नंबर वन तमगा दिलाने के लिए पैसा शराब कबाब और न जाने क्या क्या खेल खेला कि स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम शहर के उन हिस्सों में नहीं पहुँची जहाँ हालात बद से बदतर हैं। हालांकि ये सब जानते हैं कि अपनी आँख पर पट्टी बाँध कर आई टीम एक प्रायवेट कंपनी का हिस्सा है छिसे बड़ी आसानी से मैनेज किया जा सकता है और ग्वालियर में यही हुआ भी। आप इस खबर में देखेंगे कि पूरे शहर में फैले पड़े कचरे के ढेर, नाले में तब्दील हो चुकी हभारी जीवनदायिनी स्वर्णरेखा नदी और सबसे बड़ी बात कि नगर निगम के ही पार्षद जो जनता के नुमाइंदे के तौर पर निगम में अपनी जिम्मेदेरी निभाते हैं उनका ग्वालियर को मिले इस अवार्ड को लेकर क्या कहना है वैसे इनके खुलासे के बाद तो यही लगता है कि ग्वालियर नगर निगम सिर्फ और सिर्फ झूठ का पुलिंदा है जिसके अफसरों के पापों का घड़ा फूटने में ज्यादा समय नहीं है।

Please follow and like us:
Pin Share