ग्वालियर के कुलैथ में एनीमल ऑलम्पिक का आयोजन, विलुप्त होते देशी खेलों का महाकुम्भ,
किसान और पशु पालक मेले में मुख्यमंत्री देंगे किसानों को सौगात
देश में गौवंश की स्थिति बेहद चिंताजनक है और यही वजह है कि ग्वालियर ग्रामीण क्षेत्र में रहने एक युवा गौवंश को बचाने के लिए भारतीय परम्परागत देशी खेलों को बढ़ावा देने खुद के दम पर हर वर्ष बैलगाड़ी दौड़ घुड़दौड़ नाल प्रतियोगिता और पैदल दौड़ जैसे देशी खेलों के लिए भागीरथी प्रयास करने में जुटा। दरअसल ग्वालियर के कुलैथ गाँव के रहने वाले शिवराज यादव का शुरू से ही गौवंश और देशी खेलों के प्रति लगाव रहा है और इसी के चलते कुलैथ में हर वर्ष ग्रामीण कौशल को निखारने और किसानों की बात शासन तक पहुँचाने एनीमल ऑलम्पिक का आयोजन करने का बीडा़ उठाया है और वर्तमान में यह अब किसान और पशुपालक मेले के रूप में विख्यात हो चुका है। शिवराज यादव ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि यह मेला अंचल के किसानों के विकास को गति देगा किसान हितैषी मुख्यमंत्री यहाँ आने वाले किसानों के लिए बेहतर योजनाएं लेकर आ रहे हैं। यहांँ आयोजित होने वाले पशु मेले में दूर दराज के क्षेत्रों से किसान अपने मवेशी लेकर आएंगे जो विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे दूसरी तरफ यहाँ पशु मेले की तर्ज पर पशुओं की खरीदी बिक्री भी की जाएगी।
ग्वालियर के कुलैथ गाँव में 13 अक्टूबर को होने वाले एनीमल ऑलम्पिक में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शिरकत करेंगे। कुलैथ में डांडे के बाबा क्षेत्र में किसान मेले की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे संभागायुक्त मनोज खत्री कलेक्टर रूचिका सिंह चौहान आईजी असित यादव एसपी श्रुतिकीर्ति सोमवंशी एडीएम सी बी प्रसाद एसडीएम प्रदीप शर्मा द्वारा कार्यक्रम स्थल पर जरूरी निर्देश दिए। वहीं दूसरी ओर प्रशासन और पुलिस द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के लिए किसानों से रूबरू होने के लिए स्टेज से पूरे पंडाल तक रैम्प का निर्माण किया गया है। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव अंचल के प्रमुख किसानों के साथ भोजन ग्रहण करेंगे।
