Headlines

आनंद नगर की अधूरी सड़क पर कांग्रेस का पैदल मार्च_त्रस्त जनता ने भी दिया साथ

Please follow and like us:
Pin Share

ग्वालियर की जर्जर सड़कों पर नंगे पैर चले कांग्रेस नेता

3 साल से अधूरी पड़ी सड़क पर जनता का हल्लाबोल

 

ग्वालियर के आनंद नगर में पिछले तीन सालों से अधूरे पड़े सड़क निर्माण को लेकर कांग्रेस एक बार फिर से मैदान में हैं। जर्जर सड़कों और धूल खाती जनता की समस्याओं के लेकर प्रशासन के विरोध में कांग्रेस उपाध्यक्ष सुनील शर्मा ने आनंद नगर चौराहे से बहोड़ापुर चौराहे तक नंगे पैर पैदल मार्च निकाला।

दरअसल ग्वालियर विधानसभा के बहोड़ापुर स्थित आनंद नगर रोड के अधूरे निर्माण से आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बहोड़ापुर से सागरताल तक सीवर लाइन डालने के कारण सड़क की एक साइड पूरी तरह बंद कर दिया गया है। जिससे हर रोज हादसे होते हैं और धूल भी उड़ती है। सड़क किनारे रहने वाले और व्यवसाय करने वाले दुकानदार साँस की बीमारियों से ग्रस्त हो रहे हैं वहीं दूसरी ओर एक तरफ की सड़क बंद होने से लगातार जाम भी होता है। पैदल मार्च के दौरान बड़ी संख्या में आम जनता ने भी कांग्रेस के इस विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। इस प्रदर्शन में शासन प्रशासन और भाजपा सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुनील शर्मा ने कहा कि एक समय स्थानीय विधायक और सरकार में ऊर्जा मंत्री जनसमस्याओं को लेकर सड़कों पर निकलते थे लेकिन अब वे गायब हैं।

Please follow and like us:
Pin Share