टूट रहा सब्र_मात्र 1100 रूपए के लिए ठेकेदार हत्या

ग्वालियर में 100 ईंटों के लिए स्कूल संचालक ने की ठेकेदार की गोली मारकर हत्या

एंकर-: ग्वालियर के महाराजपुरा क्षेत्र के आदित्यपुरम में गुरुवार रात स्कूल संचालक बृजेंद्र सिंह ने 150 ईंटों के विवाद पर ईंट ठेकेदार छत्रपाल सिंह लोधी की गोली मारकर हत्या कर दी, स्कूल संचालक, छत्रपाल पर ट्रॉली में 150 ईंट बचाने का आरोप लगाते हुए भुगतान नहीं कर रहा था। वह गुरुवार रात को ईंटों के रुपयों लेने स्कूल संचालक के यहां पहुंचा था।मृतक पक्ष के लोगों ने रात में गोला का मंदिर चौराहा पर चक्का जाम कर दिया। परिजन हत्यारे और अन्य हमलावरों‌ का मकान तोड़ने की मांग कर रहे थे। एसएसपी धर्मवीर सिंह, एएसपी कृष्ण लालचंदानी भी मौके पर पहुंचे और हमलावरों पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा देकर जाम खुलवाया।पुलिस ने हमलावर बृजेंद्र सिंह को रात में गिरफ्तार कर लिया। मृतक के भाई आदित्य लोधी ने बताया कि बृजेंद्र सिंह यह रुपए देने को तैयार नहीं था। बृजेंद्र का कहना था कि 150 ईंटें ट्रॉली में बचा ली थीं, इसलिए यह रुपए नहीं मिलेंगे। गुरुवार की रात छत्रपाल सिंह निवासी पद्मपुर खेरिया फिर रुपए लेने पहुंचा तो बृजेंद्र से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर बृजेंद्र बंदूक ले आया। उसके साथ उसका चालक व अन्य 4-5 युवक भी थे।मृतक के भाई आदित्य ने बताया कि छत्रपास सप्लायर लोकेंद्र सेंगर के जरिए बृजेंद्र को ईंटें सप्लाई कर रहा था। मात्र 100-150 ईंटों के भुगतान को लेकर विवाद चल रहा था। बृजेंद्र इन ईंटों को टूट-फूट के बदले में मान रहा था, जबकि छत्रपाल का कहना था टूट-फूट की अतिरिक्त ईंट दे दी गई हैं, उसके रुपए नहीं जोड़े हैं। बृजेंद्र ने छत्रपाल पर गोली चलाई तो उसने बचने की कोशिश की और भागा। इस दौरान उसकी चप्पल भी उतर गई। कच्ची सड़क पर दो स्थानों पर भारी खून व कुछ दूरी पर खून की बूंदें गिरी हुई नजर आईं हैं।

बाइट-: गैम्बलर लोधी ,मृतक का भाई

बाइट-: धर्मवीर सिंह ,एसपी ग्वालियर

Please follow and like us:
Pin Share
INSTAGRAM