पैगम्बर मोहम्मद की यौम ए पैदाइश पर शहर में जश्न ए जुलूस का आयोजन

मिलादुन्नबी के मौके पर शहर में जश्न का माहौल_पैगम्बर मोहम्मद की शान में निकाले जुलूस

कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी रहा मुस्तैद

एंकर- ग्वालियर में आज जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर शहर भर में पैगंबर मोहम्मद की यौम-ए-पैदाईश पर गाजे-बाजों के साथ पैगंबर साहब का जन्मदिन मनाते हुए अलग-अलग इलाकों से जुलूस महाराज बाड़ा होते हुए फूलबाग मोती मस्जिद पहुंचे हैं। जुलूस में तेज साउंड प्रतिबंधित हैं, इसलिए बड़ी संख्या में पुलिस बल भी जुलूसों पर नजर रखे हुए हैं। जुलूस से यातायात बाधित न हो इसका भी ध्यान रखा जा रहा है। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के कारण फूलबाग मस्जिद चौराहा पर काफी अधिक भीड़ भाड़ होने से यातायात पर दवाब को देखते हुए पुलिस ने फूलबाग के क्षेत्र को नो व्हीकल जोन घोषित किया है। सुरक्षा के मद्देनजर शहर भर में जिला बल के साथ ही एस ए एफ और पुलिस लाइन से अतिरिक्त बल मंगा कर भी तैनात किया गया है। फूल बाग पर सुरक्षा के लिए तैनात सीएसपी नागेंद्र सिंह ने बताया कि गणेश उत्सव और ईद मिलादुन्नबी को देखते हुए सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। ट्रैफिक व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है। तेज आवाज में डीजे बजाने पर प्रतिबंध है इसलिए पुलिस उन पर भी नजर रखे हुए हैं जिससे त्यौहार शांति और सद्भाव के साथ संपन्न हो सके।

बाइट- अतुल सिंह चौहान एसडीएम

बाइट- नागेंद्र सिंह- सीएसपी, ग्वालियर

 

Please follow and like us:
Pin Share
INSTAGRAM