सास के कातिल ने जेल से दी धमकी_सोशल मीडिया पर हथकड़ी में बनाई रील

पुलिस की गिरफ्त में कातिल ने बनाई रील

सास को मारने के बाद वकील दामाद को दी धमकी

एंकर- मध्य प्रदेश के ग्वालियर चंबल में बदमाशों के हौसालें लगातार बुलंद है…. यही, वजह वह जेल में भी रहकर वो अपने केसों के गवाहों को धमकाने का काम कर रहे है। ताजा मामला। लुटेर आकाश जादौन का है। जिसका हथकड़ी में वीडियो वायरल हो रहा है…. आकाश जादौन हथकड़ी में रील बना रहा है। रील में सॉग भी डाला गया है। रील के शब्द है… “बच न सकेगा सिक्योरिटी में रहकर, मरूँगा तुझे बताकर”। आकाश जादौन का वीडियो आने के बाद…. व्यापारी जय गुप्ता परिवार सकते में है। उसनमें ग्वालियर की माधौगंज थाना पुलिस से शिकायत की है। क्योंकि कल जय गुप्ता की आकाश जादौन के मामले में कोर्ट में गवाही होनी है। आकाश जादौन पर जय गुप्ता की मां अनीता गुप्ता की चैन लूटने के दौरान हत्या करने का आरोपी है। इसी मामले में अगस्त 2024 से आकाश जादौन ग्वालियर की जेल में बंद है। आपको बता दें कि 29 जुलाई 2024 को जयगुप्ता की मां की …. आकाश जादौन ने अपने तीन साथियों के साथ पहले, चैन लूटी थी। इस दौरान जय भी साथ में था…. फिर बाद में गोली मार दी थी, जो जय गुप्ता की मां, अनिता गुप्ता को लगी थी। जिसकी अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गयी था। आपको बता दें कि आकाश जादौन पर 24 से ज्यादा मुकदमें शहर के अलग-अलग थानों में दर्ज है। वहीं आकाश जादौन का हथकड़ी में कैसे ये वीडियो वायरल हुआ है…. इस पर पुलिस भी कहने से बच रही है, लेकिन ऑफ द कैमरा कह रहे है…. ये कोर्ट पेशी के दौरान बनाया गया वीडियो है, जिसे किसी ने सोशल मीडिया पर डाला है। उसकी तलाश की जा रही है।

बाइट- रोहित गुप्ता, मृतक का दमाद

बाइट- जय गुप्ता, मृतक का बेटा

Please follow and like us:
Pin Share
INSTAGRAM