ग्वालियर के नूरगंज से गायब युवक की लाश एक बावड़ी में मिली,
मौत से इलाके में सनसनी…..
एंकर-: ग्वालियर शहर के नूरगंज इलाके में 21 दिनों से गायब युवक की लाश एक बावड़ी में मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बावड़ी में लाश का पता उस समय लगा जब वहांँ दरगाह पर चढ़ाई जाने वाली चादर को एक युवक ठंडी करने के लिए गया हुआ था। भीतर का नजारा देख उसके होश उड गए, क्योंकि मोहल्ले का ही शाहरुख खान जो पेशे से फर्नीचर का काम करता था,उसके अंदर पड़ा था। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।पुलिस ने लाश को बावड़ी से निकलवा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि शाहरुख किस हादसे का शिकार हुआ, या उसके साथ कोई अनहोनी हुई है। पता ये भी चला है कि मृतक शराब आदि का नशा करता था।पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
बाइट- निक्की खान,मृतक का भाई
बाइट- प्रशांत शर्मा, थाना प्रभारी, ग्वालियर, ग्वालियर
