ये त्यौहार नहीं मनाते क्योंकि हम और आप मना पाएँ,
पुलिस के त्याग की बेमिसाल कहानी_देखिए खास रिपोर्ट
ungali.in पर
आप सुरक्षित हैं क्योंकि पुलिस सड़कों पर है और ये हम नहीं कह रहे ये तस्वीरें बयान करती हैं कि जब पूरा देश प्रदेश और शहर होली के रंग में सराबोर हो उस समय एक पुलिसकर्मी अपने परिवार की खुशियों में शामिल नहीं होता वो आपकी सुरक्षा में तैनात रहता है। ग्वालियर में होली के पावन पर्व पर इस बार तीन दिन तक जिले में पुलिस तैनात है। पुलिस के लिए उस समय माहौल काफी चुनौतीपूर्ण हो जाता है जब होली और रमजान एक ही समय पर पड़ जाए। हालांकि ग्वालियर के एसएसपी धर्मवीर सिंह के मुताबिक ग्वालियर में साम्प्रदायिक सद्भाव अक्ष्क्षुण है यहाँ के लोग हर त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाते हैं। उन्होंने बताया कि ग्वालियर में 1500 से ज्यादा पुलिस फोर्स डिप्लॉय किया गया है। संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया है वहीं दूसरी ओर आईजी अरविंद सक्सेना एसएसपी धर्मवीर सिंह के साथ आधा सैकड़ा वरिष्ठ पुलिस अधिकारी लगातार फील्ड में रहकर कानून व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे हैं। आईजी अरविंद सक्सेना ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले के समाजसेवी और जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित किया गया है।
