Headlines

फूड इंस्पेक्टर की पत्नी का मोबाइल हैक_ठगों ने upi से उड़ाए लाखों रुपए

ग्वालियर में साइबर ठगों का मकड़जाल_अब फूड ऑफिसर की पत्नी के खाते से उड़ाए लाखों रूपए

ग्वालियर में साइबर ठगों ने फूड इंस्पेक्टर की पत्नी के खाते से 3.36 लाख रुपए उड़ा दिए। महिला का मोबाइल हैंग होकर बंद हुआ और दोबारा चालू होते ही खाते से यूपीआई के जरिए कई ट्रांजेक्शन हो गए। घटना 10 मार्च से 11 मार्च के बीच की है। पैसे कटने का मैसेज देख महिला को ठगी का पता चला। महिला की शिकायत पर महाराजपुरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

वीओ- दरअसल ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र शताब्दीपुरम में रहने वाली 42 वर्षीय रंजना दुबे के पति फूड इंस्पेक्टर हैं। 10 मार्च की रात महिला मोबाइल पर सोशल साइट्स चला रही थीं। कुछ देर बाद उन्होंने मोबाइल रख दिया। इस दौरान उनका फोन हैंग हो गया और अपने आप स्विच ऑफ होकर फिर ऑन हो गया। महिला सो गईं। अगले दिन जब उन्होंने मोबाइल देखा तो बैंक के कई मैसेज मिले। इनमें खाते से कुल 3 लाख 36 हजार 438 रुपए निकलने की जानकारी थी। पुलिस अब जिन खातों में रुपए गए हैं उनकी पड़ताल कर रही है। पुलिस को शक है कि एपीके फाइल से महिला का मोबाइल हैक हुआ और रकम UPI के जरिए अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से दूसरे खातों में ट्रांसफर की गई है। IPS ASP विदिता डागर का कहना है कि पुलिस ने इस मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

 

बाइट- विदिता डागर,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,ग्वालियर

Please follow and like us:
Pin Share
INSTAGRAM