जिन छात्रों से चल रही यूनिवर्सिटी उन्हीं पर डंडा_प्रबंधन की मनमानी से छात्रों का भविष्य संकट में
NSUI का हल्लाबोल
जीवाजी विश्वविद्यालय में छात्रों के भविष्य से खिलवाड़
एनएसयूआई ने ठोकी विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ ताल
देर रात तक अपने परीक्षा फॉर्म भरवाने धरने पर बैठे छात्र
आक्रोशित छात्रों पर प्रशासन के दमन की तस्वीरें
ग्वालियर के जीवाजी विश्वविद्यालय में छात्रों का धरना प्रदर्शन जारी।
ग्वालियर की जीवाजी यूनिवर्सिटी अपने कारनामों को लेकर अक्सर विवादों में रही है और नए कुलगुरु के आने के बाद भी जीवाजी यूनिवर्सिटी में व्याप्त भ्रष्टाचार और गड़बड़ झाला थमने का नाम नहीं ले रहा। यूनिवर्सिटी में व्याप्त अन्य नेताओं और भ्रष्टाचार को लेकर एनएसयूआई एक बार फिर से आंदोलन की राह पर है। कुलपति बंगले के सामने धरना दे रहे यह छात्रों का भविष्य संकट में है क्योंकि विश्वविद्यालय की मनमानी दादागिरी और संवेदनहीन सिस्टम के चलते अपना परीक्षा फॉर्म तक नहीं भर पाए हैं। एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष पारस यादव का कहना है पिछले चार दिनों से अवकाश होने के कारण बीए बीएससी बीकॉम के सैकड़ों छात्र अपने फोन को तैयार नहीं कर पाए जिससे वह तय समय पर एग्जाम फॉर्म नहीं भर पाए उन्होंने कुल गुरु से एग्जाम फॉर्म का लिंक खोलने की मांग की है। वहीं दूसरी ओर जीवाजी विश्वविद्यालय द्वारा बनाए गए परीक्षा केंद्रों को लेकर घोर अनियमितताएँ बरती गई हैं विश्वविद्यालय के कुल सचिव राजीव मिश्रा के रिश्तेदारों को लाभ देने के लिए कॉलेज के परीक्षा केंद्रों में बदलाव किया गया। वहीं दूसरी और कुछ परीक्षा केंद्र 25 से 30 किलोमीटर दूर तक बनाए गए हैं जिससे छात्रों को परीक्षा देने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा अब देखना यह होगा की एनएसयूआई की मांगों पर विश्वविद्यालय प्रबंधन किस तरह से संज्ञान लेता है या यह ज्ञापन भी रद्दी की टोकरी में जाकर विश्वविद्यालय के कारनामों में और बढ़ोतरी करेगा।
बाइट-: पारस यादव जिलाध्यक्ष एनएसयूआई ग्वालियर
