ग्वालियर पुलिस ने किया फर्जी सिमकार्ड रैकेट का खुलासा
एक नाम से सैंकड़ों फर्जी सिमकार्ड बेचे
ग्वालियर में कौन है फर्जी सिमकार्ड बेचने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड
एक व्यक्ति के नाम से सैंकड़ों फर्जी सिमकार्ड जारी
कंपनी की मिलीभगत या फिर कुछ और साजिश
देखिए खास रिपोर्ट
ग्वालियर पुलिस ने फर्जी सिम कार्ड से जुड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ किया है. जिसमे शॉप संचालक ने एक ही व्यक्ति के आधार और फोटो का इस्तेमाल कर सैकड़ों लोगों के नाम पर फर्जी सिम कार्ड जारी कर दिए .पुलिस को आशंका है कि इन फर्जी सिम कार्ड्स का इस्तेमाल ऑनलाइन ठगी में किया जा सकता है।
दरअसल पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन फेशियल ऑथेंटिकेशन कम्प्लायंस इंफोर्समेंट के तहत ग्वालियर में मामले का खुलासा उस वक़्त हुआ जब जिस व्यक्ति की फोटो सिम फॉर्म में लगाई जा रही थी.वह खुद पुलिस के पास पहुंच गया.इस मामले में झांसी रोड थाना पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। अब तक पुलिस ने ऐसी 7 फर्जी सिम बरामद की हैं.जो एक ही क्षेत्र के लोगों के नाम से जारी की गई है ओर फोटो आरोपी की लगी है, आरोपी आशीष ग्राहकों की जगह खुद की फोटो लगाकर सिम एक्टिवेट करता था. बदले में हर सिम पर 500 रुपए मिलते थे.जबकि मास्टरमाइंड भिंड का रहने वाला उमेश कुशवाह एक सिम के लिए एक से डेढ़ हजार रुपए तक वसूलता था.मामले का खुलासा होने पर आरोपी अंडरग्राउंड हो गए हैं। वहीं पुलिस को आशंका है कि इन फर्जी सिम कार्ड्स का इस्तेमाल ऑनलाइन ठगी में किया गया होगा, इस नेटवर्क के खुलासे के बाद कई साइबर फ्रॉड के मामलों का भी खुलासा हो सकता है।
बाइट- धर्मवीर सिंह यादव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक , ग्वालियर
