ग्वालियर की बेटी मनु शुक्ला ने रच दिया इतिहास_12वीं में में MP में सफलता के दूसरे पायदान पर कब्जा
ग्वालियर की रहने वाली 12वीं की छात्रा मनु शुक्ला ने कॉमर्स ग्रुप में प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है।मनु शहर के शिंदे की छावनी स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा है,मनु शुक्ला ने 489 अंक के साथ प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। मनु का कहना है कि उन्होंने पढ़ाई के दौरान सोशल मीडिया से पूरी तरह से दूरी बनाई,क्योंकि सोशल मीडिया की वजह से फोकस आउट होता है,इसके साथ प्रॉपर स्टडी स्टेप्स फॉलो किये जिससे यह रिजल्ट आया।मनु ने यह भी बताया कि वह आगे चलकर CA बनना चाहती है। गौरतलब है कि अपने परिवार की इकलौती बेटी मनु शुक्ला के पिता एलआईसी एजेंट का काम करते हैं उनका कहना है कि उनकी बेटी ने जिस तरह से हमारा नाम रोशन किया है उससे पूरा परिवार बेहद खुश है।
