म्हारी छोरियाँ छोरों से कम हैं के_गौरी शर्मा की बड़ी जीत 12th बोर्ड में MP में 2nd Division
ग्वालियर की बेटी गौरी शर्मा ने अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। डीआरपी लाइन के शासकीय हायर सेकंडरी पीएमश्री स्कूल में पढ़ने वाली गौरी ने बताया कि मुझे परिवार शिक्षक का भरपूर सहयोग मिला। अपने लक्ष्य के विषय उनका कहना है कि वे आईएएस अधिकारी बनना चाहती हैं गौरी की इस ऐतिहासिक सफलता पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि सुनील शर्मा ने गौरी को मिठाई खिलाकर और माल्यार्पण कर स्वागत किया। सुनील शर्मा के साथ स्थानीय युवा नेता आशीष शर्मा ने भी गौरी को भविष्य में सहयोग करने का संकल्प लिया है। गौरी शर्मा का कहना है कि यदि समाज उन्हें सपोर्ट करता है तो वे अवश्य अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगी।
