ग्वालियर में दिन दहाड़े चाकुओं से गोदकर युवक की निर्मम हत्या,
माँ बचाने आई तो माँ को भी मारे चाकू_बेटे की मौत माँ घायल।
ग्वालियर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पैसे के लेनदेन के चलते चार लोगो पर एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है,घटना में एक युवक की मौत हुई।इसके अलावा बेटे को बचाने आई मां पर भी हमलावरो ने चाकू से हमला किया,जिमसें वह भी गंभीर रूप से घायल हुई हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।वहीं मृतक युवक की घायल मां को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया हैं। घटना मुरार थाना क्षेत्र के हाथी खाना के पास की हैं। फिलहाल पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी हैं।
वीओ- दरअसल यह वारदात ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र स्तिथ हाथी खाना की है,जहां रहने वाले मोनू राजे ने कुछ समय पहले पड़ोसी गोलू कटारे से 20 हज़ार रुपये उधार लिए थे,पैसों के लेनदेन को लेकर आज दोनों में पहले मुंहवाद हुआ,फिर देखते ही देखते विव
