Headlines

रात 1 बजे कर रहा था गौ वंश से अप्राकृतिक कृत्य_बजरंग दल ने पकड़ा

ग्वालियर,रात को एक बजे सीसीटीवी गौवंश के साथ अप्राकृतिक कृत्य करता नजर आया युवक,

हिन्दूवादी संगठन ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले

ग्वालियर में एक युवक द्वारा आधी रात को गोवंश के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने का मामला सामने आया है. घटना से नाराज हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोग ग्वालियर थाने भी पहुंचे और विरोध भी जताया. घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है जिसमें आरोपी द्वारा गौवंश के साथ गलत काम किया जा रहा है और कुछ लोग उसको रोकने और पकड़ते नजर आ रहे हैं. फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक को अपनी हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

घटना ग्वालियर थाना क्षेत्र के जगनपुरा इलाके की है. दरअसल यहां पास में ही घास मंडी इलाके में रहने वाले निमेष सिंह तोमर देर रात 1:00 के करीब अपने घर लौट रहे थे तो रास्ते में उन्होंने एक युवक को गोवंश के साथ अप्राकृतिक करते हुए देखा इस दौरान उन्होंने अपने साथियों को भी मौके पर बुला लिया और आरोपी को भी इलाके में घेराबंदी कर पकड़ लिया गया. मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को अपनी हिरासत में ले लिया है. आरोपी का नाम रफीक मुसलमान बताया गया है ग्वालियर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम 1960 के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस जांच पड़ताल के दौरान एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें आरोपी द्वारा गोवंश के साथ गलत हरकत करते नजर आया है. गोवंश के साथ अप्राकृतिक कृत्य की सूचना मिलने पर हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोग भी ग्वालियर थाने पहुंचे और आरोपी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की.

बाइट – निमेष सिंह तोमर, शिकायतकर्ता फरियादी

बाइट – प्रशांत शर्मा,थाना प्रभारी,थाना ग्वालियर,ग्वालियर

 

Please follow and like us:
Pin Share
INSTAGRAM