Headlines

सिविल अस्पताल के तुगलकी फरमान से परेशान हुई बुजुर्ग महिला_कांग्रेस नेता ने की मदद

ग्वालियर,सिविल अस्पताल का तुगलकी फरमान_मोबाइल नहीं तो इलाज नहीं_

कांग्रेस ने स्वास्थ्य सेवाओं में कीमतें बढ़ने पर साधा निशाना

ग्वालियर विधानसभा में सर्वसुविधायुक्त सिविल अस्पताल की व्यवस्थाओं की पोल उस समय खुल गई जब एक बुजुर्ग महिला को मोबाइल फोन न होने के कारण इलाज का पर्चा बनाने से मना कर दिया। मौके पर पहुँचे कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील शर्मा ने बुजुर्ग महिला की परेशानी सुनी और अस्पताल प्रबंधन को फटकार लगाई। बता दें कि प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर द्वारा मरीजों के लिए इस अस्पताल में सर्वसुविधायुक्त ऑपरेशन थियेटर आईसीयू और बेहतर इलाज के तमाम दावे किए गए थे लेकिन अब इस अस्पताल की व्यवस्थाएं मरीजों के इलाज में आड़े आ रही हैं। जब हमने इस संबंध में अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ प्रशांत नायक से जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि आभा आईडी के तहत यहाँ आने वाले सभी मरीजों का मोबाइल सिस्टम में फीड किया जाता है लेकिन सुनील शर्मा ने मरीजों के मोबाइल नंबर के दुरूपयोग का आरोप लगाया है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने आज यहाँ स्वास्थ्य सेवाओं की कीमतों में बढ़ोतरी के लिए सिविल सर्जन को ज्ञापन सौंपा। गौरतलब है कि सिविल अस्पताल में आने वाले मरीजों को 15 जून से अल्ट्रासाउंड और पीआईसीयू के लिए अधिक राशि देनी होगी। इसे लेकर कांग्रेस ने ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में रहने वाली गरीब जनता पर सरकार का कुठाराघात करार दिया है।।

Please follow and like us:
Pin Share
INSTAGRAM