Headlines

ट्रेन में आग की अफवाह ने ली चार लोगों की जान_तीन महिलाएँ एक बच्ची की मौत

मुरैना धौलपुर के बीच ट्रेन दर्दनाक हादसा,

आग की अफवाह पर ट्रेन से कूदे तो आ गए पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में_4 की मौके पर मौत

मुरैना धौलपुर के बीच दर्दनाक ट्रेन हादसे में छह लोगों की मौत की घटना सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक बीच ट्रेक पर उदयपुर इंटरसिटी ट्रेन में आग की अफवाह के बाद ट्रेन में बैठे यात्रियों में भगदड़ मच गई। इस दौरान यात्रियों ने ट्रेन की चैन पुलिंग कर दी। ट्रेन के बीच ट्रेक पर रूकते ही कई यात्री ट्रेन के बाहर पटरी पर कूद गए। इस दौरान कई यात्री दूसरी तरफ से आ रही पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आ गए जिससे पूरी ट्रेन में चीख-पुकार मच गई। वहीं इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। रेल की पटरी के आसपास बिछे हुए शवों से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि दुर्घटना कितनी भीषण हुई होगी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर जीआरपी और जिला प्रशासन के अफसरों ने मौके पर पहुंच कर राहत कार्य शुरू किए। हेतमपुर और घेर रेलवे स्टेशन के बीच हुए इस हादसे से पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल हो गया। अधिकारियों के मुताबिक इस हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। हालांकि इस घटना को अब भी रेलवे यात्रियों की ही गलती का परिणाम मान रहा है। रेलवे मंडल ने घटना की विस्तृत जांच के लिए जेएजी गठित कर दी है।

Please follow and like us:
Pin Share
INSTAGRAM