Headlines

ट्रांसपोर्ट नगर के बाहर दुकानों में लगी भीषण आग_4 दुकानें जलकर स्वाहा

ट्रांसपोर्ट नगर के बाहर सड़क पर लगी दुकानों में भीषण आग,

सिगरेट पुड़िया बेचने वाली बुजुर्ग महिला सीमा शर्मा का परिवार हुआ बेघर,

कांग्रेस नेता जायजा लेने पहुँचे तो छलक उठीं आँखें।

ग्वालियर के ट्रांसपोर्ट नगर के बाहर सड़क किनारे चाय बीड़ी सिगरेट की टपरी लगाकर अपने परिवार का पालन पोषण करने वाली बुजुर्ग महिला सीमा शर्मा के ऊपर उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा जब शनिवार इतवार की दरमियानी रात को दो बजे अज्ञात कारणों से उसकी दुकान के साथ इस पास की चार दुकानों में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना पत्र पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को जानकारी दी तो आधा घंटे बाद पहुँचे दमकल कर्मियों ने तीन गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया। इस आगजनी में दुकानों में रखे मैकेनिक के सामान और बुजुर्ग महिला सीमा शर्मा का घरेलू सामान टीवी फ्रिज सोफ़ा जलकर खाक हो गया। महिला के मुताबिक दुकान में रखे बड़े गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होने से आग भड़क गई और पास रखें ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुनील शर्मा ने सीमा शर्मा को स्वयं की ओर से हर संभव मदद और प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है।

Please follow and like us:
Pin Share
INSTAGRAM