कांग्रेस नेताओं के लिए पार्टी से बड़ा पेट,
पूर्व विधायक राजेंद्र भारती का कबूलनामा_अब ईमानदारी से चुनाव नहीं होते
पार्टी पर भारी पड़ रहा पेट_पूर्व विधायक राजेंद्र भारती ने दिखाया कांग्रेस नेताओं को आईना। भाजपा नेताओं से कांग्रेसियों के कारोबारी रिश्तों के चलते कांग्रेस रसातल में जा रही। 22 साल से सत्ता का निर्वासन झेल रही कांग्रेस की नैया कौन लगाएगा पार। क्या दतिया में कांग्रेस को जिताने में पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा की भूमिका रहेगी। 22 साल में एक भी बड़ा आंदोलन खड़ा करने में नाकाम हुई कांग्रेस। प्याज के बम से अटल सरकार गिराने वाली कांग्रेस मध्यप्रदेश में क्यों इतनी कमजोर हो गईनरोत्तम मिश्रा ने मेरे साथ साजिश की उनकी पार्टी ने उनके साथ साजिश कर दी_राजेंद्र भारती स्वार्थी नरोत्तम मिश्रा कांग्रेस का काम रहे_राजेंद्र भारतीदतिया के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती का अपनी पार्टी के नेताओं को सीख_ मध्यप्रदेश में कोई तीसरी पार्टी नहीं इसलिए कांग्रेस को फायदाकांग्रेस के नेताओं को चाहिए कि पूरी शिद्दत से मेहनत और एनर्जी के साथ लड़ाई लड़ें।
दतिया पिछले 22 साल से सत्ता के निर्वाचन से जूझ रही कांग्रेस के नेताओं के लिए पार्टी से बड़ा पेट हो गया है यह कहना है कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती का उन्होंने कांग्रेस को इस चुनाव में शिद्दत से की जान से और एनर्जी के साथ पार्टी को जिताने की सलाह दी है उनका कहना है कि भारतीय जनता पार्टी के साथ इस चुनाव में प्रशासनिक अधिकारी और सरकार भी चुनाव लड़ रही है। एक ओर उन्होंने पूर्व मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा पर के साथ साजिश करने के आरोप लगाए हैं। राजेंद्र भारती का कहना है की नरोत्तम मिश्रा अब अपनी ही पार्टी में अपने वजूद की लड़ाई लड़ रहे हैं और वे कांग्रेस को जिताने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं राजेंद्र भारती ने इसके कई उदाहरण भी दिए। वहीं दूसरी ओर राजेंद्र भारती ने कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह के बेहद कमजोर चुनावी मैनेजमेंट पर भी निशाना साधते हुए कहा कि यदि वे भाजपा के चुनावी मैनेजमेंट को असफल कर देते हैं तो ही वे जीत सकते हैं अन्यथा जीत आसान नहीं होगी।
