Headlines

नगर निगम में रिश्वतखोरी चरम पर_E E सुशील कटारे लोकायुक्त में ट्रेप

ग्वालियर नगर निगम का घूसखोर EE रंगे हाथों रिश्वत लेते ट्रेप,

लोकायुक्त ने 6 हजार रूपए के साथ किया गिरफ्तार।

ग्वालियर नगर निगम में भ्रष्टाचार पर लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिटायरमेंट से ठीक 1 दिन पहले जन कार्य विभाग के कार्यपालन यंत्री सुशील कटारे को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

लोकायुक्त पुलिस के अनुसार ठेकेदार सचिन पचौरी ने शिकायत की थी कि उन्होंने नगर निगम में जन कार्य की 2 फाइलों पर काम किया है। इसके एवज में उनका करीब 36 लाख रुपये का भुगतान लंबित था। आरोप है कि EE कटारे इस भुगतान के बदले 36 हजार रुपये कमीशन मांग रहे थे। पहली किस्त में 29 तारीख को आरोपी ने 30 हजार रुपये ले लिए थे। बाकी 6 हजार रुपयेदेने के लिए आज बुलाया गया था। शिकायत के आधार पर लोकायुक्त की टीम ने जाल बिछाया और EE को 6 हजार रुपये लेते समय पकड़ लिया। लोकायुक्त SP ने बताया कि “शिकायत के सत्यापन के बाद कार्रवाई की गई है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।” उन्होंने इसे निंदनीय बताते हुए कहा कि “रिटायरमेंट के एक दिन पहले भी अधिकारी भ्रष्टाचार से बाज नहीं आ रहे।” इस कार्रवाई के बाद नगर निगम में हड़कंप मच गया है। विभाग में अब अन्य लंबित फाइलों और भुगतान की भी जांच की जा सकती है।

बाइट- निरंजन शर्मा,पुलिस अधीक्षक,लोकायुक्त,ग्वालियर

Please follow and like us:
Pin Share
INSTAGRAM