Headlines

सनातन निरंतर है और रहेगा_नरेंद्र सिंह_शिक्षा में संस्कार जरूरी_उपमुख्यमंत्री

सनातन निरंतर है और निरंतर ही रहेगा_नरेंद्र सिंह तोमर_विधानसभा अध्यक्ष

तुलसी मानस प्रतिष्ठान की स्वर्ण जयंती पर उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने शिक्षा में सनातन संस्कार का दिया 

अपने एकदिवसीय प्रवास पर ग्वालियर पहुंचे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने दतिया उपचुनाव को लेकर विश्वास जताया है कि भारतीय जनता पार्टी भारी मतों के अंतर से जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि लगातार पिछले चुनाव से भाजपा हमेशा जीतती आ रही है और इस चुनाव में भी भाजपा को विजय हासिल हो. नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के रूठने की बात पर उन्होंने कहा कि खुद नरोत्तम मिश्रा पूरे चुनाव प्रचार के दौरान साथ में रहे हैं उन्होंने बहुत मेहनत की है इस चुनाव को जितवाने के लिए इसलिए भाजपा भारी बहुमत से चुनाव जीतेगी.

बाइट – राजेंद्र शुक्ल, उपमुख्यमंत्री मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने जंतर मंतर पर हुए आंदोलन के दौरान भाषा के अमर्यादित प्रयोग पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कुछ लोगों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार की भी आवश्यकता है।उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ग्वालियर के मानस भवन, फूलबाग में तुलसी मानस प्रतिष्ठान के स्वर्ण जयंती महोत्सव वर्ष के समापन समारोह में शिरकत करने यहां पहुंचे थे इस अवसर पर मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि सनातन निरंतर है और निरंतर ही रहेगा वहीं उन्होंने दतिया चुनाव पर कुछ भी बोलने से इन्कार कर दिया।

बाइट – राजेंद्र शुक्ल, उपमुख्यमंत्री मध्य प्रदेश

बाइट – नरेंद्र सिंह तोमर, विधानसभा अध्यक्ष मध्य प्रदेश

 

Please follow and like us:
Pin Share
INSTAGRAM