Headlines

श्रावण का पहले सोमवार पर महाकाल की शोभायात्रा का भव्य नजारा

महाकाल की सवारी को उज्जैन में मिलता है गार्ड ऑफ ऑनर,

शहर की जनता का हालचाल जानने निकले भगवान महादेव

उज्जैन मध्यप्रदेश।
महाकालेश्वर सवारी आज श्रावण मास का पहला सोमवार, भक्तों का हाल जानने निकले महाकाल।

श्रावन मास के पहले सोमवार पर आज उज्जैन में बाबा महाकाल की सवारी निकाली गई। भगवान महाकाल राजसी ठाठ बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले। बाबा की एक झलक पाने के लिए लोगो का हुजूम सडको पर देखा गया तो वहीं प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह हाथ में हाथ मे झांज जंजीरा लेते हुए बाबा की भक्ति के रंग में दिखे और हर बार की तरह ईस बार तरह ईस बार भी बाबा की सवारी की कमान संभाले प्रशासन मे नजर आये!

वीओ: महाकालेश्वर मंदिर से शाम 4 बजे शुरू हुई बाबा की सवारी नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई शिप्रा नदी के लिए रवाना हुई। शिप्रा नदी के रामघाट पर जल अभिषेक के बाद सवारी पुनः महाकाल मंदिर के लिए प्रस्थान करेगी। मान्यता हे की भगवान महाकाल सवारी के रूप में अपनी प्रजा का हाल जानने के लिए नगर भ्रमण पर निकलते हे। वहीँ अपने राजा की एक झलक पाने के लिए प्रजा भी घंटो तक सडक के किनारे इंतजार करती हे।

शाम 4 बजे पूजन के बाद राजा महाकाल को चाँदी की पालकी में बैठाकर मंदिर से बाहर लाया गया। मंदिर से निकलते ही पुलिस बैंड औऱ जवानो के द्वारा सवारी को गार्ड आफ ओनर दिया गया । सवारी के आगे घोडा , बेंड , पुलिस टुकड़ी तथा भजन मंडलियाँ चल रही थी। गाजे बाजे के साथ निकल रही सवारी का सफ़र लगभग आठ किलोमीटर का होगा।

बाइट: राकेश सिंह, PWD मंत्री।
बाइट: छम्मू गुरू, पुजारी।

Please follow and like us:
Pin Share