ये हैं ग्वालियर नगर निगम के सहृदय संवेदनशील अफसर_बुजुर्ग अम्मा का लिए कुर्सी छोड़ बाहर आए_की मदद
ग्वालियर नगर निगम में अपनी पेंशन को बहाल कराने पहुंँची 85 वर्षीय वृद्धा को जब कुछ समझ नहीं आया तो नगर निगम के अपर आयुक्त प्रदीप तोमर ने अधिकारियों की बैठक को छोड़कर नगर निगम के प्रवेश द्वार पर आकर वृद्धा की गुहार सुनी। बता दें कि ग्वालियर के नाका चंद्र बदनी इलाके में रहने वाली बुजुर्ग महिला की पेंशन कई महीनो से बंद थी केवाईसी बैंक खाता ट्रांसफर समेत अन्य कारणों के चलते उसे पेंशन नहीं मिली थी। वृद्धा के नगर निगम की सीढ़िया पर बैठे होने की सूचना जैसे ही अपार आयोग प्रदीप तोमर को मिली तो वे तत्काल वृद्धा के पास पहुंचे और उसकी सुनवाई की। प्रदीप तोमर ने नगर निगम की पेंशन अधिकारी को बुलाकर बुजुर्ग महिला की पेंशन को तत्काल प्रभाव से दिलवाने के निर्देश दिए हैं। एयर कंडीशन कमरों में बैठे नौकरशाहों के बीच इस तरह के संवेदनशील अफसर आम जनता में शासन प्रशासन के प्रति विश्वास कायम रखने में बेहद एवं भूमिका निभाते हैं। प्रदीप तोमर द्वारा दूर से आई वृद्धा की गुहार सुन कर निराकरण करना कहीं न कहीं नगर निगम की लगातार बिगड़ती छवि को सहारा देने में सहायक होगा।
