आतिशबाजी मेले में ब्लैक में मिल रहीं दुकानें_
आतिशबाजी फुटकर विक्रेता संघ के सचिव हरीश दीवान पर घपले के आरोप
ग्वालियर के मेला प्रांगण में लगाए गए पटाखा मार्केट में दुकानों की कालाबाजारी जारी है और कालाबाजारी करने के आरोप आतिशबाजी फुटकर व्यापारी संघ के कर्ताधर्ता यानि खुद सचिव हरीश दीवान पर ही लगे हैं। सरकारी गाइड लाइन के मुताबिक बनी आतिशबाजी की दुकानों के नक्शे को अपनी मनमानी करते हुए संघ के सचिव हरीश दीवान ने मैनिपुलेट किया और दुकानदारों पर अनैतिक दबाव बनाते हुए उनकी दुकान हड़प ली और उसे ऊँची कीमतों पर बेच दी। और ये हम नहीं कह रहे ये कहना है हरीश दीवान द्वारा ठगे गए दुकानदार कमल कुशवाहा का। और अकेले कमल कुशवाहा ही नहीं हैं जिनके साथ इस ठगी को अंजाम दिया गया है। दरअसल ग्वालियर के मेला प्रांगण में हर वर्ष लगने वाले आतिशबाजी मेले में दुकान आवंटन बिजली की सप्लाई अवैध दुकानों का निर्माण और अवैध वसूली समेत तमाम मुद्दों को लेकर पटाखा व्यापारी लामबंद हैं। यही नहीं आतिशबाजी फुटकर विक्रेता संघ के कोषाध्यक्ष ने अपनी ही कमेटी के सचिव के खिलाफ अवैध वसूली अवैध दुकानों के निर्माण के गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं दूसरी ओर व्यापारियों ने बिजली कंपनी पर भी अवैध रूप से 7 साढ़े सात हजार वसूलने के आरोप लगाए हैं जबकि चार छह दिनों में इतनी बिजली का उपयोग नहीं कर सकता। बड़ा सवाल यह है कि दीपावली के चंद दिनों में ही करोड़ों रुपए के कारोबार कच्ची पर्चियों से होना एक बड़े घोटाले की तरफ इशारा करता है हालांकि जब हमने इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों से जानकारी ली तो उनका कहना था कि शिकायत आएगी तो कार्रवाई करेंगे। लेकिन दीवाली आने से पहले ही आतिशबाजी फुटकर विक्रेता संघ में पटाखों की गूंज क्या गुल खिलाएगी ये आने वाला वक्त बताएगा।
