Headlines

सड़क पर छिड़ा सियासी संग्राम_कांग्रेस के प्रदर्शन पर कैबिनेट मंत्री का पलटवार

Please follow and like us:
Pin Share

सड़कों पर सियासी बवाल_जनसमस्याओं पर कांग्रेस का प्रदर्शन,

कैबिनेट मंत्री तोमर का पलटवार_देखिए क्या है मामला

ग्वालियर विधानसभा की सड़कों पर सियासी संग्राम जारी है। एक तरफ निर्माणाधीन प्रोजेक्ट के चलते जर्जर हो चुकी धूल भरी सड़कों पर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन जारी है तो दूसरी ओर कैबिनेट मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर एक बार फिर से मैदान में हैं। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील शर्मा वर्तमान भाजपा सरकार और स्थानीय विधायक और सरकार में मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर पर जनता के साथ

छल करने का आरोप लगाते हैं। वहीं दूसरी ओर स्थानीय विधायक प्रद्युम्न सिंह तोमर अपने विधानसभा क्षेत्र में पिछले कई सालों से जारी विकास कार्यों की लंबी फेहरिस्त गिना देते हैं। गौरतलब है कि पिछले दो चुनावों में ऊर्जा मंत्री प्रदुम सिंह तोमर और कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील शर्मा के बीच सीधी टक्कर रही है और यही वजह है की दोनों ही नेता जनता के सामने खुद को साबित करने का मौका नहीं छोड़ते। ग्वालियर विधानसभा में व्याप्त जन समस्याओं के निराकरण के लिए सरकार को लगातार गिरने वाले सुनील शर्मा आज फिर आनंद नगर के बी ब्लॉक में पहुंचे जहां सीवर और सड़क समस्या से पीड़ित नागरिकों के पक्ष में उन्होंने मानव श्रृंखला बनाई और धरना दिया। जब हमने बहोड़ापुर से आनंद नगर की निर्माणाधीन रोड के बारे में प्रद्युम्न सिंह तोमर से पूछा तो उनका कहना था कि जल्द ही इस रोड का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा आज इसका भूमि पूजन होने जा रहा है और कांग्रेस के पास केवल आरोप लगाने और हंगामा करने के अलावा कुछ भी‌ बचा नहीं है

बाइट-: सुनील‌ शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष कांग्रेस

बाइट-: प्रद्युम्न सिंह तोमर ऊर्जा मंत्री मध्यप्रदेश शासन

Please follow and like us:
Pin Share