आमसभा में भड़की आक्रोशित महिला तो पहाड़ी पर चढ़कर उसके घर पहुँचे कैबिनेट मंत्री,
स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे प्रद्युम्न सिंह तोमर का जनता के प्रति समर्पण
ग्वालियर विधानसभा के विधायक और मध्य प्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री पिछले काफी दिनों से अस्वस्थ हैं और यही वजह है कि उनके क्षेत्र की जनता आक्रोशित है। लेकिन नाराज जनता को मनाना ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को बखूबी आता है। और ऐसा ही वाकया सामने आया जब 25 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमि पूजन करने लधेड़ी स्थित भोले की बगिया पहुंचे कैबिनेट मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के सामने मंच के नीचे बैठी एक महिला ने अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रद्युम्न सिंह तोमर पहले तो मंच से ही अपने उन कार्यकर्ताओं को समझते नजर आए जो उस नाराज महिला को चुप रहने की समझाइश दे रहे थे। हालांकि महिला की शिकायत पूरी तरह से नगर निगम के संबंध में थी। क्योंकि सीवर कचरे के संबंधित कामों को नगर निगम के पार्षद या कर्मचारी देखते हैं। लेकिन चूंकि विधानसभा मंत्री की थी तो वे बाकायदा अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए काफी ऊँचाई पर सँकरी गलियों में बने उस गुस्साई महिला के घर जा पहुँचे और संबंधित अधिकारियों को उसकी समस्या के तत्काल निराकरण के निर्देश दिए। गौरतलब है वर्तमान में प्रद्युम्न सिंह तोमर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं और डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। लेकिन बावजूद इसके वे पहाड़ी पर मौजूद उस महिला के घर पहुँचे और उसकी सुनवाई की। बहरहाल मंत्री ने एक बार फिर विकास की राह पकड़ ली है सुनिए ग्वालियर विधानसभा में विकास की गति को लेकर क्या कहा ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने।
