ग्वालियर के बरैठा में जमीन विवाद में आया नया मोड़,
भू स्वामी विजय गुर्जर ने मुकेश गुर्जर के खिलाफ लगाए शासकीय जमीन पर प्लॉटिंग करने के आरोप
ग्वालियर में बीते दिनों महाराज थाना क्षेत्र के बरैठा में हुए जमीनी विवाद में दूसरे पक्ष ने आकर मुकेश गुर्जर और उसके पार्टनरों पर सरकारी जमीन पर कब्जा करने और उसे बेचने के आरोप लगाए हैं। गौरतलब है कि पिछले दिनों मुकेश गुर्जर उसके पार्टनर मुन्ना सिंह तोमर ने विवादित जमीन पर पहुंचकर भूमि स्वामी विजय सिंह पर अवैध रूप से जमीन हड़पने के आरोप लगाए थे। इस मामले को लेकर पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई गई थी लेकिन मामला राजस्व विभाग का होने के चलते पुलिस ने शिकायत एसडीएम नरेश चंद्र गुप्ता को भेज दी थी। अब तक इस मामले में कोई भी कार्रवाई देखने को नहीं मिली है। वहीं दूसरी तरफ विजय सिंह गुर्जर ने सामने आकर एसडीएम से शिकायत की है कि मुकेश गुर्जर आम लोगों के साथ ठगी को अंजाम दे रहा है। इस संबंध में जब हमारे संवाददाता ने मौके पर जाकर मामले की जाँच की तो विजय सिंह गुर्जर द्वारा कुछ रजिस्ट्री उपलब्ध कराई गईं जिन्हें निजी जमीन पर दर्शाया गया था लेकिन मौके पर कब्जा शासकीय भूमि पर दिया गया। विजय सिंह का कहना हैकि डेढ़ बीघा शासकीय भूमि पर प्लॉट बेच दिये गए हैं और इसमें सरकारी अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। गौरतलब है कि पूर्व में विजय सिंह गुर्जर मुकेश गुर्जर और मुन्ना सिंह तोमर ने पार्टनर शिप में जमीन खरीदी थी जिसके बाद मुकेश गुर्जर द्वारा विवाद करने और जमीन में फर्जीवाड़ा करने पर विजय सिंह ने शिकायत की थी। मुकेश गुर्जर द्वारा ठगे गए रिटायर सैनिक अभिलेंदर सिंह भदौरिया ने भी मुकेश और उसके पार्टनरों पर फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि इस पूरे मामले में न तो पटवारी ने आरआई और न ही तहसीलदार का कोई बयान आया जबकि इस इलाके में भू माफियाओं द्वारा सरकारी जमीन पर बड़ी मात्रा में प्लॉट की बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है। और अवैध कॉलोनियों का एक बड़ा जाल भी यहाँ बिछाया जा रहा है जिसमें फँसकर आम आदमी के आशियाने के साथ खिलवाड़ तो किया ही जा रहा है।
बाइट-: अभिलेंदर सिंह भदौरिया पीड़ित
बाइट-: विजय सिंह गुर्जर भूस्वामी
