Headlines

कांग्रेस की नई कार्यकारिणी में जमीनी कार्यकर्ता दरकिनार_फूटा गुस्सा_सत्याग्रह की चेतावनी

Please follow and like us:
Pin Share

ग्वालियर,कांग्रेस कार्यकारिणी पर फूटा कार्यकर्ताओं का गुस्सा,

निष्ठावान कार्यकर्ताओं को किया दरकिनार_चुनाव में परिणाम भुगतने की चेतावनी

ग्वालियर में जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी के जारी होते ही गुटबाजी और जमीनी कार्यकर्ताओं से भेदभाव के आरोप लग रहे हैं। डीसीसी की नई सूची आने के बाद नाराज हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मानें तो इस सूची में ऐसे लोगों को जगह दी गई है जो ना तो कभी कांग्रेस के धरने प्रदर्शन में शामिल रहे हैं और ना ही कांग्रेस की विचारधारा से उन्हें कोई मतलब है। कांग्रेस की वर्तमान सूची में डिमोशन का शिकार हुए और कांग्रेस में 27 साल से सेवाऐं दे रहे दलित समाज से आने वाले वरिष्ठ नेता अरविंद चौहान कहते हैं कि जो व्यक्ति 20 दिन पहले कांग्रेस में आया उसे कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में स्थान देना वर्षों से कांग्रेस के लिए समर्पित रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अपमान है। यह अपमान किसने किया है यह तो वही जाने लेकिन कांग्रेस का जमीनी कार्यकर्ता अब अपने सम्मान के प्रति जागरुक है और हम इसका विरोध करेंगे। वहीं दूसरी ओर तमाम पदों पर रहे कांग्रेस के तरुण यादव भी अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस को आईना दिखाने का मूड बना चुके हैं। तरुण यादव और उनके समर्थक कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र यादव को कई बार फोन किया लेकिन नई सूची आने के बाद से ही सुरेंद्र यादव का मोबाइल बंद आ रहा है सवाल यह उठता है कि क्या कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र यादव कार्यकर्ताओं के आक्रोश से भयभीत है। या फिर कुछ और वजह है बता दें की कुछ कार्यकर्ताओं ने नाम न छापने की शर्त पर सूची को मनी मैनेजमेंट की सूची भी बताया है। हालांकि तरुण यादव और अपने अपमान से आहत तमाम कार्यकर्ता बुधवार को कांग्रेस कार्यालय में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने बैठकर अपने साथ हुए इस अन्याय के खिलाफ सत्याग्रह करने का मन बना चुके हैं अब देखना होगा कि कांग्रेस अपने नाराज कार्यकर्ताओं को कैसे मना पाती है।

Please follow and like us:
Pin Share